नंदगंज। देवकली ब्लॉक के बरहपुर ग्राम पंचायत में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इस दौरान सर्वप्रथम दीप प्रचलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तथा महात्मा गौतम बुद्ध और चक्रवर्ती सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात केक काटकर खुशियों का इजहार किया गया। जयंती समारोह पर इकट्ठा ग्राम वासियों ने अशोक के ऐतिहासिक जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि अशोक धर्म को अपनाने के बाद प्रजा के लिए लाभकारी काम करने के साथ-साथ उनके उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए इसके फल स्वरुप आज भी दुनिया में उन्हें महान कहा जाता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शासकीय अधिवक्ता बंशीधर कुशवाहा ने कहा कि आधुनिक भारत में अशोक महान का महत्वपूर्ण योगदान है भारत के प्रतीक चिंन्हों में सम्राट अशोक की गहरी छाप परिलक्षित है जो उनके शासनकाल को याद दिलाती है कि आधुनिक भारत मे अशोक की शासन में गहरी छाप है। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि हिंदी के चैत महीने के अष्टमी को चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती हर वर्ष धूमधाम से मनाई जाती है लेकिन इस वर्ष की जयंती का एक प्रमुख स्थान है क्योंकि बोधगया में सम्राट अशोक द्वारा बनाए गए मंदिर को अराजक तत्वों से मुक्ति दिलाने को लेकर बौद्ध भिक्षु धरने पर हैं कुछ लोग मौर्य वंश के इतिहास को मिटाने के फिराक में है जिसकी लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। बहुजन समाज पार्टी के जिला महामंत्री आदित्य कुशवाहा ने कहा कि नौजवान पीढ़ी को अपने इतिहास को पढ़ने की आवश्यकता है और इसके लिए प्रतियोगिक परीक्षा करा कर उन्हें जागरूक करना चाहिए, जिससे वह अपने इतिहास को समझ सके मौर्य वंश का इतिहास स्वर्णिम युग का आगाज था लेकिन आज उसे मिटाने की कोशिश की जा रही है।
कलेक्ट बार के पूर्व महामंत्री मदन कुशवाहा ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों से सीख लेने की आवश्यकता है और उनके बताए गए पद चिंन्हों पर चलकर पुनः इतिहास दोहराने की आवश्यकता है। इस कार्य में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रतिक सिंह, कमलेश कुशवाहा, सूबेदार कुशवाहा सम्बोधित किये। अध्यक्षता रिटायर्ड एडीओ एग्रीकल्चर रामनरेश कुशवाहा और संचालन अजय कुशवाहा ने किया। व्यवस्थापक देव मौर्या, सूबेदार कुशवाहा,संजय कुशवाहा, सहदेव कुशवाहा, रामनगीना, श्रीकांत, जयप्रकाश,रामनयन, जैकेश, राकेश, शिवम, हर्षित, अभिषेक, निर्मला देवी आदि उपस्थित रहें।