गाजीपुर। जन्म दिवस के अवसर पर हंस योग आश्रम द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के बीच फल बितरण किया गया। इस दौरान आश्रम के प्रभारी सुखियानंद ने बताया की आज हमरे सदगुरुदेव सतपाल जी महराज के माता राजराजेश्वरी जी का जन्म दिन है। जिसके उपलक्ष्य में मरिजो के बिच फल बितरण कर उनका जन्मदिन मनाने का कार्य किया गया है। बताते चले की 6 अप्रैल 2025 को परम पूज्य सद्गुरुदेव सतपाल जी महाराज की माता राजराजेश्वरी के पावन जन्म उत्सव पर श्री हंस योग आश्रम गाजीपुर के प्रभारी महात्मा श्री सुखियानंद जी द्वारा जिला महिला चिकित्सालय गाजीपुर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर के एन चौधरी के उपस्थिति में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया। उक्त मौके पर जिला शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर राय प्रधान उमेश सिंह मधुसूदन डॉक्टर शंभू नाथ किशोर यादव फूलमती निधि राजकुमारी दुर्गा सहित अन्य प्रेमी मौजूद रहे।