गाजीपुर। इसे दुर्भाग्य कहे या तानाशाही एक ही रास्ते पर करते है दो विधायक आवाजाही फिर भी है बधहाल रास्ता। हम बात कर रहे है सदर विधानसभा की, जहां के विधायक जैकिसुन शाहु है। जो समाजवादी पार्टी से मिलान करते है। और इन्ही के विधानसभा में एक गांव पडता है जैतपुरा जो स्वर्गीय पंचायती राज मंत्री कैलास यादव का पैत्रीक गांव है। और इस गांव की सडके चलने लायक भी नही है। आश्चर्य की बात तो यह है की स्व. मंत्री के पुत्र डा. विरेन्द्र यादव भी जंगीपुर विधानसभा से विधायक है और वह भी समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय है फिर भी उनके गांव जाने मे नाकों चना चबाना पड जाता है। चर्चाओ की माने एक विधायक और पुर्व मंत्री का गांव है और दुसरे विधायक की विधानसभा और दोनो एक ही पार्टी के है फिर भी खस्ताहाल सडक यह खुद बतला रही है। की दोनो विधायक मे ठिकठाक नही चल रही है। ग्रामीणों की माने तो एक दुजे को नीचा दिखाने के चक्कर मे गांव के लोग समस्या झेल रहे है। लेकिन अब गावं की जनता भी दोनो विधायकों को होने वाले विधानसभा चुनाव मे सबक सिखाने का मन बना रहे है।
एक विधायक का है क्षेत्र दुसरे विधायक का अड्डा फिर भी है सड़क में गड्ढा, जनता लेगी…
