गाजीपुर। शहर के एक चर्चित स्कूल में एक भव्य कार्यक्रम का किया गया था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तमाम इंतजाम भी किए गए थे। उसमें अपने सभी शुभचिंतकों को आयोजक ने बुलाया भी था। इतना ही नहीं लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौपी गयी थी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए। कार्यक्रम का प्रचार प्रसार के लिए भी जिम्मेदारी एक व्यक्ति को सौपी गयी थी। सब कुछ तो ठीक रहा लेकिन प्रचार प्रसार ना के बरार रहा। बताते चलें कि इससे पहले भी वहां कईं कार्यक्रमों का आयोजन भी हो चुका है। जिसके प्रचार प्रसार और मीडिया की जिम्मेदारी किसी और को दी जाती थी, तो आयोजन की जानकारी जनपद वासियो को हो जाती थी। और कार्यक्रम की सफलता की खबर जिले के हर छोटे -बड़े समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित भी होती थी। जिसका श्रेय कोई और लिया करता था। लेकिन इस बार के आयोजन में प्रचार प्रसार सहित मीडिया की जिम्मेदारी कौन संभाल रहा था की इस आयोजन की जानकारी लोगों नहीं हो पायी और ना ही पत्रकारों ने इस आयोजन पर ध्यान ही दिया। अब तो यह आयोजक ही बता पायेगें कि आखिर इसकी जिम्मेदारी किसको सौपी गयी थी।